(बलिया) गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक बलिया मांडल तहसील पर जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड की अध्यक्षता तथा पार्टी के हनुमानगंज ब्लाक अध्यक्ष संजय गोंड के संचालन में की गयी! बैठक में उपस्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने जानकारी देते हुए बताया कि "समाजवादी सरकार बनायें जन संदेश यात्रा" का शुभारंभ 4 दिसंबर 2021 लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय से 11:00 बजे से निकाला जाएगा जिसको समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावी मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव जी व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. तुलेश्वर सिंह मरकाम जी द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया जाएगा!इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि संविधान दिवस पर जनता के टैक्स के पैसे से भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार संविधान की उद्देशिका पाठन का बड़े जोर- शोर से बड़े-बड़े प्रचार होर्डिंग तो लगवा रही है लेकिन संविधान की उद्देशिका का सत प्रतिशत पूर्ण रूप से पालन कब होगा यह भी आम जनता को बताया जाना चाहिए! बैठक को संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड ने कहा कि बलिया जिले के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला कमेटी के पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्तागण भी "समाजवादी सरकार बनायें जन संदेश यात्रा" में भाग लेने के लिए 4 दिसंबर 2021 को लखनऊ पहुंचकर समाजवाद की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे! बैठक में प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला संगठन मंत्री बच्चा लाल गोंड, हनुमानगंज ब्लॉक अध्यक्ष संजय गोंड इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, ओमप्रकाश गोंड, हरिशंकर गोंड, जगरनाथ गोंड, सतीश गोंड, चंद्रशेखर खरवार, जीउत जी गोंड, शिवशंकर खरवार, बबन ठाकुर, परशुराम खरवार, दादा अलगू गोंड भी मौजूद रहे!
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin