रसड़ा (बलिया) : विकास खंड रसड़ा के लोक शिक्षा कर्मियों की बैठक रविवार को श्रीनाथ मंदिर रसड़ा के परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें बकाय मानदेय नहीं दिये जाने तथा नवीनीकरण नहीं करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए बलिया मुख्यालय पर एक दिसम्बर को आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने कहा कि सरकार शिक्षा प्रेरकों के साथ सौतले व्यवहार कर रही है नतीजतन लाखों शिक्षा प्रेरक बेरोजगार हो गए वहीं उनके वर्षों के बकाये मानदेय नहीं दिये जाने तथा उनके नवीनीकरण की दिशा में सरकार द्वारा सकारात्मक कदम नहीं उठाये जाने से शिक्षा प्रेरकों में भारी रोष देखा जा रहा है।उन्होंने शिक्षा प्रेरकों का आह्वान किया कि संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अमरजीत सिंह के आह्वान पर एक दिसम्बर को बलिया में आयोजित विशाल धरना में पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास करायें। बैठक को संतोष यादव, प्रशांत वर्मा, देवेंद्र यादव, संतोषी देवी, मीरा देवी, कल्पनाथ राम, चंद्रशेखर प्रसाद, कैलाश यादव, मुन्ना राम, श्याम बिहारी, अविनाश कुमार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता राधेश्याम यादव व संचालन मंडल कुमार ने किया।
रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी






Social Plugin