रसड़ा (बलिया) रसड़ा सीमा के दक्षिण दिशा स्थित टोंस नदी में शनिवार को दिन के लगभग 10 बजे टोंस नदी पार करते समय 60 वर्षीय किसान जोवाद अंसारी पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ग्राम नगहर नदी के तेज धार के बीच फंस कर तेज़ पानी के धार में बहा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा किसान जावेद की खोजबीन शुरू कर दी है, परंतु दोपहर 2 बजे तक उसका किसान का कोई सुराग नहीं मिल सका है । बताया जाता है कि किसान जावेद शनिवार को सबेरे सात बजे अपने घर से नदी पार स्थित अपने खेत को निकला था, जो टोंस नदी में प्रवेश कर नदी पार करते समय अचानक पानी के तेज धार के बीच फंस कर वह नदी के पानी बहाव के साथ बह गया। जोवाद अंसारी जहुआर के नदी में डूब जाने की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों ने काफी खोज बीन परंतु उसका पता नहीं चल पाया है ।
रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी






Social Plugin