शहर के वीआईपी कॉलोनियों में स्थान रखने वाला फिर भी डूब जाता है बरसाती पानी में
बलिया। बरसात की अभी शुरूआत भी नहीं हुई कि नगर की सड़कों पर लबालब पानी भर गया है। आलम यह है कि पिछले बार डूबे रहने वाला श्री राम विहार कॉलोनी नगर पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते इस बार भी पहली बारिश में डूब गया है। सबसे दिलचस्प है कि श्रीराम विहार कॉलोनी में ही भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह का आवास है। वह भी पूरी तरह से डूब चुका है।
भाजपा महामंत्री प्रदीप सिंह के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने जलनिकासी की समस्या से निजात के लिए नगर पालिका सहित जनप्रतिनिधियों से मांग की थी। बावजूद इसके जनप्रतिनिधियों ने उदासीनता दिखायी ऐसे में मानसून के पहली बरसात में ही श्रीराम विहार कॉलोनी में पानी भर गया।
जिसके चलते मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की पहली बारिश ने ही सबको सोचने के लिए विवश कर दिया है। आलम यह है कि नगर के आवासीय इलाकों में बरसात का पानी भर गया है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा बीते एक साल में कई बार प्रयास किए जाने के बाद भी लोग अपने ही मोहल्ले में बरसात के पानी से डूब उतरा रहे हैं।
इस बाबत नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद विनय कुमार सिंह ने बताया कि श्री राम विहार कॉलोनी पिछले दो वर्षों से बरसात के समय पानी की जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों तथा नगर पालिका प्रशासन के लोगों से इसकी शिकायत की गई। लेकिन प्रशासनिक अमले की लापरवाही व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते मोहल्ले को जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलाया जा सका है। जो वर्तमान परिवेश में काफी कारण गंभीर समस्या है।







Social Plugin