Ad Code

Responsive Advertisement

 







*सपा के लोगों ने विधानसभा में होने वाली समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौपा*


रिपोर्ट:- *मु० अहमद हुसैन ऊर्फ जमाल *


बलिया । समाजवादी पार्टी के नगर विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव के ‌नेतृत्व मे सपा कार्यकर्ताओं ने नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर जिलाधिकारी  को पत्रक सौंपे जिसमें काजीपुरा मुहल्ले से जल निकासी, श्रद्धेय विक्रमादित्य पांडेय के द्वारा प्रयास से निर्माण कराया गया वरुणा भरखौखा टे्ड का पुनः निर्माण कराया जाये,सतीश चन्द्र कालेज के पास लगा जल जमाव से निजात दिलाया जाये, तिखमपुर बेयर हाउस के पास हमेशा जाम लगा रहता है इससे निजात दिलाया जाये धूमबाबा के मंन्दिर से टीडी कालेज चौराहे तक का नाली अतिशीघ्र साफ कराया जाये, किसानों के गेहूं खरीद का समय-सीमा बढ़ाया जाये,इस कार्यक्रम में अकमल नईम खान मुन्ना, शशिकांत चतुर्वेदी,साथी रामजी गुप्ता,विकेश सिंह सोनू, अनिल राय, रामेश्वर पासवान, रोहित चौबे,डा विश्राम यादव , जयपाल यादव,जुबेर,राकेश यादव, रविन्द्र यादव, सतेन्द्र पांडेय,सोनू पांडेय, अखिलेश दूबे, मुन्ना गिरी पवन सिंह बंटी, राजेश गोंड, अर्जून राम, संभाजीत यादव, सुभाष यादव, आदि लोग मौजूद रहे।