Ad Code

Responsive Advertisement

 






*जे०पी० विचार मंत्र लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में सेनानियों ने माल्यार्पण किया*


रिपोर्ट:- *मु० अहमद हुसैन ऊर्फ जमाल*


*बलिया* 25 जून 2021 जे०पी० विचार मंत्र लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में शहीद पार्क बलिया में लोकतंत्र सेनानियों ने जयप्रकाश के चित्र पर माल्यार्पण कर लोहिया जयप्रकाश अमर रहे, चन्द्रशेखर, राजगुरू, राजनारायण अमर रहे उद्घघोस के बीच सेनानियों ने काला दिवस मनाया सहकारी भवन परिसर में लोकतंत्र सेनानी ठाकुर की मंगल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सहकारी भवन में वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी ज्योति विचार मंत्र के संयोजक द्विजेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता लोकतंत्र सेनानी संयोजक चन्द्रशेखर सिंह ने संसमरण सांझा करते हुए बताया कि युवा तुर्क चन्द्रशेखर ने जो कांग्रेस के कार्य समिति के सदस्य थे तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी को सलाह दिया कि सन्त लोकनायक जयप्रकाश नारायन से टकराये क्योंकि देश की तरूणायी जय प्रकाश नारायन के साथ है। श्रीमती गांधी चन्द्रशेखर की बात को नहीं माने और देश में सत्ता परिवर्तन हुआ। लोकतंत्र सेनानी संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या पुनः भविष्य में ऐसी तानाशाही रवैया ऐसी कोई सरकार न कर पाये इसलिए जनता को सचेत रहना पड़ेगा तथा साथ ही लोकतंत्र को जाति और धर्म के आधार पर बांटने वाले राजनैतिक गिरोहों से सावधान रहना पड़ेगा।अध्यक्षीय सम्बोधन में द्विजेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि 25 जून 1975 को श्रीमती गांधी ने संकटकाल की घोषड़ा किया था। सम्पूर्ण विरोधी दल के लोगों को जेल में बंद करना शुरू कर दिया। सर्वविधिक है कि लोकबंधु राजनारायन के रित पर श्रीमती गांधी चुनाव हार गयी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मा० जगमोहन लाल सिन्हा इन्हें अगले छ वर्ष के लिए चुनाव अयोग्य घोषित कर दिया। श्रीमती गांधी को तत्काल त्याग पत्र देना पड़ता और अगले दो चुनाव नहीं लड़ सकती थी। राजनारायन को देश के जेलों में समर्थकों सहित आदरणीय जयप्रकाश नारायण, पीलू मोदी, चन्द्रशेखर मधुमिलये, रवि रे, अटल आडवानी जोशी को जेल में बन्द कर दिया। देश सख्ते में आ गया संकट काल डेढ वर्ष तक चला और जनता पार्टी के आने के बाद सन् 1977 में संकट काल समाप्त हुआ। श्री मिश्र ने केन्द्र सरकार से अपील किया कि 25 जून 2014 को प्रधानमंत्री मा० नरेन्द्र मोदी जी से राज्य सभा में के०सी० त्यागी के पत्र के जवाब में आश्वासन दिया था कि लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सामान सारी सुविधायें देंगे। मा० मोदी जी अपने कथनी और करनी में अन्तर न रखें।गोष्ठी में मुख्य रूप सुभ्रान्त शेखर पाण्डेय, डॉ० अरूण श्रीवास्तव, राघव, स्वतंत्र देव सिंह, हरिश चन्द्र पाण्डेय, धनराज सिंह, राजऋषि सिंह, सुनील सिंह, चन्द्रमान भयंकर, रमाशंकर चौहान, कमला, मुस्तकिम, ललन वर्मा आदि रहे। संचालन लोकतंत्र सेनानी स्वतंत्र देव सिंह ने किया।