
नगरा,बलिया।। देर ही सही मगर दुरुस्त कार्यक्रम सरकार ने दिया है जिससे कोरोना संक्रमण काल में हो रहे बुजुर्ग लोगों के अनदेखी पर सरकार द्वारा सम्मान में सहायता हेतु टोल-फ्री 14567 नम्बर दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने कहा है कि देश के पांच राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,कर्नाटक, राजस्थान व तमिलनाडु मे लागू करके भारत के टाटा ट्रस्ट और एन एस ई फाउण्डेशन की भी सराहना की है।
तन्त्र का सही दिशा में उद्देश्य की पूर्ति हेतु निगरानी के साथ मदद पर पैनी नजर रखकर पूरा देखरेख का जिम्मा मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों के साथ में रहना जरुरी है।
इस नि:शुल्क बुजुर्ग सम्मान की योजना बनाकर सरकार ने भारत की ऐसे आबादी की चिन्ता की है कि ऐसे बुजुर्ग उपेक्षा के शिकार हो जाया करते थे। बढ़े हो जाने पर इनको अपने आप पर छोड़ दिया जाता है जिनकी अवस्था के अनुरुप दर-दर भटकना पड़ता है।






Social Plugin