नगरा,बलिया।। थाना क्षेत्र के खरूआव गांव के पश्चिम रास्ते के बगल में रखी हनुमान प्रतिमा के तोड़े जाने की खबर से क्षेत्रीय लोगों में हलचल मच गयी आनन फानन में पहूंची पुलिस ने नयी मुर्ति लगवाकर मामले को शांत कराया। गांव के शिवम् सिंह की तहरीर पर पुलिस नि मुकदमा पंजिकृत कर लिया है। तहरीर में बताया गया है कि सोमवार की रात शरारती तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है सुबह मन्दिर में पूजा करने गए लोगो को प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हुई।
खरूआव गांव पश्चिम बागीचे के पास मन्दिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित थी। रात में किसी वक्त शरारती तत्वों ने मंदिर में घुसकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव के लोग सुबह जब मन्दिर के तरफ गये तो हनुमान जी की खंडित प्रतिमा को देखे फिर लोग पुलिस को प्रतिमा तोड़े जाने की खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की सक्रियता से नमी प्रतिमा लगाने के पश्चात ग्रामीणों को समझा बुझाकर दूसरी मूर्ति लगवा कर मामले को शांत कराया।







Social Plugin