Ad Code

Responsive Advertisement

कोरोना काल के समय में सरकार पत्रकारों के लिए जीवन सुरक्षा के साथ मुआवजा व अनुदान दे- बसन्त पाण्डेय



नगरा बलिया हिन्दी पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर नगरा में पत्रकारों की बैठक बरिष्ठ पत्रकार बसन्त पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते श्री पाण्डेय ने कहा कि संसाधन के अभाव रहते हुए भी विषम परिस्थितियों को चैलेंज करते अपनी कलम के माध्यम से समाज के भलाई में सबसे बड़ा सहयोगी बनता है। लोकतन्त्र की चौथे स्तम्भ की भूमिका का निर्वहन करके सचेतक का कार्य करते हैं। कोरोना काल के समय में सरकार को पत्रकारों के लिए जीवन सुरक्षा के साथ मुआवजा व अनुदान देने की मांग की है।इस अवसर पर   बरिष्ठपत्रकार देवनारायण प्रजापति देवा भाई, ओमप्रकाश वर्मा, अनमोल आनन्द, मनोज कुमार सोनी, सुदर्शन यादव नखडू, रामेश्वर प्रजापति छांगुर आदि रहे।