Ad Code

Responsive Advertisement

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 57वी पुण्यतिथि मनाया गया

 


बलिया आज दिनांक 27 मई 2021- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 57वी पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई!सभा को संबोधित करते हुवे कार्यक्रम के मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू जी सितंबर 1923 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। उन्होंने 1926 में इटली, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड, बेल्जियम, जर्मनी एवं रूस का दौरा किया। बेल्जियम में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में ब्रुसेल्स में दीन देशों के सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने 1927 में मास्को में अक्तूबर समाजवादी क्रांति की दसवीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया। इससे पहले 1926 में, मद्रास कांग्रेस में कांग्रेस को आजादी के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध करने में नेहरू की एक महत्वपूर्ण भूमिका थी।

अध्यक्षिय संबोधन में ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि नेहरू के नेतृत्व में, कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुए और 1951, 1957, और 1962 के लगातार चुनाव जीतते हुए, एक सर्व-ग्रहण पार्टी के रूप में उभरी। उनके अन्तिम वर्षों में राजनीतिक संकटों और 1962 के चीनी-भारत युद्ध में उनके नेतृत्व की असफलता के बाद भी , वे भारत में लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहे । भारत में, उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश के सचिव रामअवध यादव ने कहा किभारत के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 इलाहाबाद में हुआ था। उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।  उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था, जो एक धनाढ्य परिवार के थे और माता का नाम स्वरूपरानी था। पिता पेशे से वकील थे। जवाहरलाल नेहरू उनके इकलौते पुत्र थे और 3 पुत्रियां थीं। नेहरू जी को बच्चों से बड़ा स्नेह और लगाव था और वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से- राघवेंद्र प्रताप सिंह,वृजेश सिंह गाट,राजेंद्र चौधरी,उमाशंकर पाठक,सागर सिंह राहुल,विपिन पांडेय,रूपेश चौबे, सत्यम तिवारी,विजेंद्र पांडेय,कुमारी सोनम बिंद, अंजनी चौबे,अहमद,विवेक ओझा, राजा,अरुण कुमार सिंह,लालू प्रसाद बिंद, प्रशांत पांडेय रिंशु,रामेश्वर तिवारी,नवनीत चौधरी,विजेंद्र नाथ सिंह,मुनेंद्र सिंह,श्रीपति राजभर,ओमकार नाथ तिवारी,प्रदीप तिवारी,यश मिश्रा बंटी आदि लोग उपस्थित रहे!संचालन जैनेंद्र पांडे मिंटू ने किया!