नगरा। चक्रवाती मानसून से रह-रहकर हो रहे रिमझिम बारिस ने लोगों के रोजमर्रा का कामकाज पर असर तो डाला ही है मगर किसानों को खरीफ की फसल के लिए भविष्य अच्छा नजर आने लगा है। यास तूफान से जहां क्षेत्र में रुक रुक बारिश हो रही है वहीं दूसरी तरफ लगन एवं शादी विवाह के कार्यक्रम में लोगों को काफी परेशानी बढ़ गई है दूसरी तरफ कोरोना महामारी का डर लोगों के अंदर बना हुआ है जिसके वजह से लोग काफी परेशानी में पड़े हुए हैं। आम लोगों का मानना है की इस मई के महीने में जहां तेज धूप होने की वजह से विषैले जंतु मर जाते थे और लोगों का गुस्सा कम हो जाता था और गरीब लोग इस मई महीने में शादी ब्याह का कार्यक्रम बड़े ही खुशी के साथ करते थे लेकिन इस समय सारा व्यवस्था बदल गया है और मई महीने में तूफान का दूसरी बार दस्तक कोरोना महामारी लोगों का स्वतंत्र जिंदगी परेशानी पड़ गया है दूसरी तरफ गेहूं क्रय केंद्र स्थानीय कस्बा के मुख्य मुख्य केंद्र विपणन कार्यालय जहां किसानों कि गेहूं लदे ट्रैक्टर ट्रालियां गाड़ियों कि लाईन लगी हुयी है बूंदाबांदी बारिश की वजह से खरीद भी प्रभावित हो गई है। स्थानीय नगर पंचायत के कस्बा में सड़क किनारे नाली का बदबूदार गन्दा मलवा भी निकाल कर रख दिया गया है जो बाजार वासियों के लिए काफी दिक्कत में डाल दिया है। उसके बाद भी जो लक्ष्य रखा गया है उसको पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है जो कुछ भी हो कुदरत के सामने चाहे वह किसान हो चाहे आम लोग सभी लोगों की परेशानी बढ़ गई है।







Social Plugin