Ad Code

Responsive Advertisement

जहाँ जरूरत वहां हम को चरितार्थ कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया*



बलिया,20.05.2021


 *जहां जरूरत, वहां हम' को चरितार्थ कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया के स्वयंसेवकों ने सेवा विभाग के निर्देशन में* आज 20वें दिन भी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल,प्राइवेट अस्पताल,रोडवेज़,रेलवे स्टेशन,चित्तू पाण्डेय चौराहा पर भोजन,गर्म पानी व काढ़ा का वितरण किया।

आज हो रही बारिश की भी परवाह न करते हुए *सेवा का व्रत धारा,अर्पित जीवन सारा* जैसे सांघिक वाक्य को स्वयंसेवकों ने अपने जीवन में उतार कर सेवा कार्य किया।

आज इस सेवा कार्य में जिला प्रचारक श्री सत्येंद्र, जिला सेवा प्रमुख डॉ सन्तोष तिवारी,जिला व्यवस्था प्रमुख संजय कश्यप,सह नगर कार्यवाह रवि सोनी,संजय वर्मा,राजेश गुप्ता महाजन,आशीष गुप्ता,राकेश कुमार सोनू,राहुल,मारुति नन्दन व नरेंद्र कुमार तिवारी ने अपना सहयोग अर्पित किया