Ad Code

Responsive Advertisement

 दुबहर  - पंचायत चुनाव बीत जाने के बाद लभगभ एक पखवारे से चुनाव परिणाम आने के बाद भी नव निर्वाचित प्रधानों के शपथ ग्रहण न कराये जाने तथा नवीन पंचायतो के गठन न किये जाने से गांव के सारे विकास कार्य ठप से हो गए हैं । ग्रामीणों को छोटी से छोटी आवश्यक कार्यो के लिए भी   उन्हें ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है । फिर भी उनके समस्या का उचित समाधान नही हो पा रहा हैं । ऐसे में सरकार को चुने हुए प्रतिनिधियों को तत्काल शपथ दिलाकर उनसे कार्य लेना चाहिए ताकि कोरोना जैसे महामारी में लोगो के सभी समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही हो जाय । उन्हें पानी के लिए मामूली नल बनवाने के लिए ब्लाक मुख्यालय न जाना पड़े । क्षेत्र के कई गांव के लोगो ने सरकार से मांग किया है कि गांव में पंचायतो का गठन कर तत्काल इन्हें कार्य शुरू करने की जिम्मेदारी सौपी दी जाय ।