रतसर (बलिया)
विकास खण्ड गड़वार क्षेत्र के जनऊपुर-मसहां सम्पर्क मार्ग पर जिला पंचायत निधि से बनी पुलिया उद्घाटन होने से पूर्व यास तुफान में धराशायी हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण राधेश्याम पाण्डेय, पिन्टू पाण्डेय, बृजमोहन, बब्बन पाण्डेय ने बताया कि बहुत प्रयास के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी द्वारा जनऊपुर-मसहां सम्पर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए जिला पंचायत निधि से लाखों रुपए की लागत से पुल निर्माण के लिए बजट आवंटित कराया था। इस पुलिया के बन जाने से मसहां, जगदेवपुर, तपनी, नूरपुर सहित जिला मुख्यालय तक आसानी से पहुंचा जा सकता है लेकिन अभी उद्घाटन भी नही हुआ था तब तक यास तुफान ने पुलिया के मानक की पोल खोल दी और ध्वस्त हो गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त पुलिया का निरीक्षण कराकर कार्यदायी संस्था से मानक की जांच कराया जाए तथा दोषियों पर उचित कार्यवाही किया जाए।








Social Plugin