नगरा। बंगाल की खाड़ी से चला चक्रवाती यास तूफान के चलते क्षेत्र में पिछले 48 घण्टो में रुक रुक कर रिमझिम बारिश के साथ शनिवार को अपराह्न तीन बजे से तो लगातार मुसलाधार बारिश हो रही है। खेत के तरफ रुख करने पर एक बराबर लबालब पानी दिखाई दे रहा है।
इसके चलते ग्रामीण लोगों का जनजीवन पूरी अस्त व्यस्त ह ओज गया है। क्षेत्र के कई मार्गों पर जलजमाव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं गांवों में घरों दरवाजों पर बरसाती पानी लग जाने से इन्हें आने जाने में समस्या आ रहा है।
कुछ दिन पूर्व ताउते तुफान से भी काफी मिला जुला असर रहा। इससे उबरने भी नहीं थे कि बंगाल की खाड़ी से उठा यास तुफान का असर बुधवार की सुबह से ही बारिश होने लगा और आकाश में घनघोर बादल छा रहे इस दौरान रात से ही तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश ने शुरु होकर शनिवार को दोपहर के बाद उमड़ घूमड कर बादल छा गया और अपराह्न तीन बजे से बारिश होने लगा।
जल जमाव के कारण लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।







Social Plugin