Ad Code

Responsive Advertisement

25 वर्षीय महिला अपने 3 वर्षीय पुत्री के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी



रिपोर्ट:-संदीप कुमार गुप्ता

 दुबहर -  स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्रा सेतु से एक 25 वर्षीय महिला अपने 3 वर्षीय पुत्री के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी शोर सुनकर के आसपास के लोगों ने व पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मल्लाहो की सहायता से गंगा नदी में डूब रही महिला व उसकी पुत्री को बाहर निकाला गया । 

पुलिस द्वारा महिला व उसकी 3 वर्षीय पुत्री को दुबहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक इलाज कराने के बाद थाने ले आई। जानकारी के अनुसार स्थानीय सहतवार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 की बेबी शर्मा पत्नी परमात्मा शर्मा घर के विवाद के कारण अपने 3 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा को लेकर के सहतवार से जनेश्वर मिश्रा सेतु पुल पर आई तथा गंगा नदी में छलांग लगा दी।उसे डूबता देख आसपास के लोग व पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए नदी से निकाला गया। 

उसका प्राथमिक उपचार करा कर पुलिस थाने ले आई। महिला को हल्की-फुल्की चोटें आई थी तथा प्रज्ञा का एक पैर टूट गया था। दुबहर थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी द्वारा सहतवार पुलिस को खबर कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुल पर ड्यूटी कर रहा है पुलिस कर्मियों द्वारा घटना की सूचना दुबहड़ थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी को दिया गया।

 सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल के तरफ पर दुबहर थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी मयफोर्स पहुंचे तथा महिला व बच्ची को अपनी गाड़ी में लादकर दुबहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। मौके पर लवकेश पाठक, चंद्रभान यादव, अजय कनोजिया, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, महिला आरक्षी विजयलक्ष्मी, हेड कांस्टेबल राम सागर, आरक्षी कौशल, सुनील आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।