Ad Code

Responsive Advertisement

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जाकिर हुसैन ने पत्रकारों को किया सम्मानित


 बलिया उत्तर प्रदेश।

 नगर के चंद्रशेखर उद्यान के पार्क में जाकिर हुसैन ने पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बलिया के तमाम पत्रकारों को सम्मानित किया! उन्होंने सरकार से  मांग किया कि पत्रकारों को भी सुरक्षा की कड़ी में रखा जाए! साथ ही उनके परिवारों को भी ध्यान में रखकर पत्रकारों को सम्मान किया जाए !आए दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं इस पर सरकार कड़ी से कड़ी कानून बनाये! इसी दौरान रोशन जयसवाल जी ने इस पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बताया कि हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले पं. जुगल किशोरशुक्ल ने तब शायद कल्पना भी नहीं की होगी कि हिंदी पत्रकारिता  का जो पौधा उन्होंने रोपा है, वह एक दिन विशाल वटवृक्ष बन जाएगा! साथ ही उन्होंने बलिया के प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पोटल मीडिया, के  सभी पत्रकार बंधुओं को पत्रकारिता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दिया! इस दौरान प्रदीप पत्रकार, नवनीत पत्रकार, जमाल पत्रकार, विक्की कुमार गुप्ता पत्रकार, सनंदन उपाध्याय पत्रकार, विवेक पटेल पत्रकार, राहुल गुप्ता पत्रकार साथ ही दर्जनों पत्रकार रहे मौजूद!