बलिया।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग के निर्देशन में दिनांक 01 मई से शुरू हुआ भोजन, गर्म जल व आयुर्वेदिक गर्म काढ़ा वितरण का सेवा कार्य आज 30 वें दिन भी जारी रहा। आज जिला अस्पताल, महिला अस्पताल,गैर सरकारी अस्पतालों सहित शहर के विभिन्न चौराहों व विभिन्न स्थानों पर भोजन,आयुर्वेदिक काढ़ा पेय,व गर्म जल का वितरण किया गया।ज्ञात हो कि अब तक लगभग 10 हजार 780 पैकेट भोजन, तथा लगभग 10 हजार 650 गिलास आयुर्वेदिक गर्म काढ़ा का वितरण किया जा चुका है। जिला सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हमेशा आपदा विपदा में सेवाकार्य हेतु प्रस्तुत रहतें हैं। इस कोरोना काल में भी संघ सबसे पहले सेवा में लगा। संघ का यह ध्येय है कि इस बीमारी के काल में कोई भी जरूरतमंद बिना भोजन के न रहे। उन्होंने आगे बताया कि यह सेवा कार्य आवश्यकतानुसार आगे भी चलता रहेगा। लॉकडाउन में खाने पीने की दुकानें बंद होने के कारण अस्पताल में दूर दराज से आये मरीजों व उनके पृजनों को भोजन व गर्म जल की असुविधा हो रही थी जिसे देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,बलिया ने सेवा विभाग के निर्देशन व जिला प्रचारक श्री सत्येंद्र जी के मार्गदर्शन में इस सेवाकार्य का बीड़ा उठाया। इस अवसर पर जिला प्रचारक श्री सत्येंद्र, उमापति जी,जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन तिवारी, संजय वर्मा,राहुल,राजेश गुप्ता,पंकज,अम्बरीश शुक्ल,छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सिंह,सुनील कुमार,विनोद ओम प्रकाश यादव व पवन आदि द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया गया।







Social Plugin