Ad Code

Responsive Advertisement

पूर्व प्रधान शकुंतला देवी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

पूर्व प्रधान शकुंतला देवी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर।

दुबहर, बलिया (स्वतंत्रविचार 24)- क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार की पूर्व प्रधान शकुंतला देवी का निधन शुक्रवार की सुबह 10 बजे उनके पैतृक आवास पर हो गया ।  जहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा रहा । अखार गांव व क्षेत्र के प्रमुख नागरिक पूर्व प्रधान स्व प्रसिद्ध नारायण सिंह की धर्मपत्नी थी। उनके निधन की सूचना पर अखार के ग्राम प्रधान जयकुमार सिंह, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह विशाल प्रताप सिंह हरेंद्र सिंह सनी सिंह गोलू सिंह सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की । जिनकी अंत्येष्टि शुक्रवार की शाम श्रीरामपुर घाट पर की गई मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र निरंजन प्रताप सिंह नन्हे ने दी ।