स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
महिला महाविद्यालय में मनाया गया साइबर जागरुकता दिवस।
दुबहर, (बलिया) - क्षेत्र के शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय नगवा मे शासन के निर्देशानुसार बुधवार के दिन साइबर जागरुकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विवेक सिंह द्वारा इंटरनेट नैतिकता, साइबर कानून का परिचय तथा इससे संबंधित प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.अमित कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम घोटाला, ऑनलाइन शॉपिंग खतरा, लॉटरी, ईमेल, एस एम एस, आदि इस तरह की स्थिति में अगर किसी के साथ साइबर क्राइम हो रहा है तो तत्काल इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर स्थित साइबर सेल आफिस में लिखित रूप से दर्ज कराएं तथा ऑनलाइन फोन द्वारा साइबर सेल को सूचित कर साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.रोहित गुप्ता ने साइबर जोखिम तथा उनसे बचाव पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्राध्यापक राजेश्वर कुमार शिवेंद्र दुबे इसरार खान धनंजय सिंह रजनीकांत तिवारी चंडी प्रसाद पांडे दीपक झा, अभिषेक कुमार, शैलेश यादव, तथा महाविद्यालय की छात्राओं सहित एन.एस.एस की स्वयं सेविकाएं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक सिंह ने किया।







Social Plugin