Ad Code

Responsive Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

सुखपुरा (बलिया)। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा ने सुखपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्राओं की कम उपस्थिति एवं विद्यालय में साफ-सफाई तथा फाइलों के रख रखाव पर असंतोष व्यक्त करते हुए। विद्यालय के वार्डन पुष्पा गुप्ता का जमकर फटकार लगाया । मौके पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी बेरुआरबारी से कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया ।और साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति एवं पठन-पाठन को लेकर संतोष व्यक्त किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सुखपुरा में बन रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र का भी निरीक्षण किया। और ग्राम पंचायत अधिकारी भरत कुमार सिंह को मानक के अनुसार कार्य करने का सख्त निर्देश दिया। किसी भी स्थिति में मानक के विपरीत कार्य किए जाने पर बक्सा नहीं जाएगा। इस मौके पर डीसी निर्माण सत्येंद्र राय, एडीपीआरओ श्रवण कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी भरत सिंह मौजूद रहे।