Ad Code

Responsive Advertisement

न्यायाधीश ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

न्यायाधीश ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण।

बलिया। माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29 नम्बर 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा वृद्धाश्रम गड़वार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा आवासीत वृद्धजनों से उनके रहन-सहन व खान-पान के बारे में जानकारी ली। 
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की। अधीक्षक को यह भी निर्देशित किया गया कि वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्धजनों की विशेष देखभाल करें, तथा सेवा के लिए नियुक्त सेवादार पूर्ण समर्पण व निष्ठा से कार्य करें। सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को बताया गया कि, वृद्धों को भी पूरी मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति सही पायी गयी। अन्य किसी वृद्धजनों द्वारा कोई समस्या नही बतायी गयी। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अधीक्षक श्री घनश्याम सिंह, लेखाकार श्री नन्द जी गुप्ता, व अन्य कर्मचारीगण एवं समस्त वृद्धजन उपस्थित रहें। .