Ad Code

Responsive Advertisement

गड़हा विकास मंच में दुसरे दिन भी जारी रही रेड क्रास की भूमिका।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

गड़हा विकास मंच में दुसरे दिन भी जारी रही रेड क्रास की भूमिका।

बलिया अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच की ओर से बहुचर्चित एवं बहुप्रतीक्षित स्व. हरिशंकर राय स्मृति गड़हा महोत्सव का रंगारंग आगाज शुक्रवार को भव्य समारोह में हुआ।
उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री/चेयरमैन रेड क्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश के निर्देशन के क्रम में जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के आदेशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के कुशल नेतृत्व में 
महोत्सव में पहले दिन शुक्रवार को इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. बृज कुमार, डॉ. सुनील चन्द्र, डॉ. शहनाज बानो, उदय प्रताप, सीताराम राय, ज्योति भूषण, मो. मकसूद अंसारी स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में लगभग एक हजार लाभार्थियों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। रेडक्रास से सभी लाभार्थियों को साबुन का वितरण किया गया।
गीत-संगीत की प्रतियोगिता ट्वेंटी-ट्वेंटी का आयोजन किया गया। ट्वेंटी-ट्वेंटी गीत संगीत प्रतियोगिता में पटना के अभिनव सिंह प्रथम, जबकि भोजपुर के पियूष तिवारी दूसरे और तीसरे स्थान पर बलिया के कमलेश गोंड रहे। दो चक्र में हुई प्रतियोगिता में दूसरे चक्र में 10 में तीन प्रतिभागी सफल हुए। जज की भूमिका में प्रसिद्ध गायक मोहन राठौर, आनन्द गहमरी, अक्षय कुमार राय और महिपाल भारद्वाज रहे। गीत संगीत प्रतियोगिता का मंच संचालन राणा सिंह और विजय बहादुर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को रेड क्रॉस सोसायटी और गड़हा विकास मंच द्वारा सम्मानित किया गया। विजयी प्रतिभागियों को फटाफट भोजपुरी चैनल द्वारा एक वर्ष तक उनकी कंपनी से गीत गाने का अवसर भी मिलेगा।  
विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने के लिए बलिया गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया।    माननीय राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपेन्द्र तिवारी और प्रसिद्ध भोजपुरी स्टार गायक श्री गोपाल राय जी ने जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित रेडक्रास सोसायटी टीम बलिया को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य एवं मानव सेवा के लिए बलिया गौरव सम्मान से सम्मानित किया। 
 सम्मानित होने वाले सदस्यों में शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, विजय कुमार शर्मा, डॉ. पंकज ओझा, डॉ. अमित कुमार, सुरेन्द्र सिंह खालसा, जितेन्द्र सिंह, रविशंकर तिवारी, कुमार अभिषेक, नंदिनी आदि थे।
इस अवसर पर दिनेश तिवारी, गोपाल राय, बृजेन्द्र राय, चन्द्रमणि राय, रमेश यादव, मार्कंडेय राय, मदन दूबे, हरेराम राय, आलोक राय, नीतेश राय, कृष्णा पांडेय आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
गड़हा महोत्सव में उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री/चेयरमैन रेड क्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश श्री बृजेश में पाठक, आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी, सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश उपेन्द्र तिवारी, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, स्टार कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, डिंपल सिंह आदि सभी कलाकार उपस्थित रहे।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने मंच से यह विश्वास दिलाया की इस महोत्सव को अगले वर्ष सरकारी खर्चे पर किया जायेगा,तीन दिन का यह महोत्सव होगा और सरकारी कलेंडर में इसे दर्ज किया जायेगा।
उपस्थित सभी कलाकारों को इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया एवं गड़हा विकास मंच से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं उपेन्द्र तिवारी के हाथों सम्मानित किया गया।