Ad Code

Responsive Advertisement

कम उम्र में ही लिखी ''लाइफ इज बेटर विद ब्रदर" पुस्तक।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनि सिंह)

कम उम्र में ही लिखी ''लाइफ इज बेटर विद ब्रदर" पुस्तक।

सुखपुरा (बलिया)।ए. एस. एम. कान्वेंट स्कूल, सुखपुरा, बलिया की 11 वी  की छात्रा मयुरी सिंह ने ग्रामीण परिवेश में जो कर दिखाया है। वह अन्य बच्चों के लिए एक मिशाल है। उसने कम उम्र में जो पुस्तक लिखी है। वह जो भी पढ़ रहा है ।एक प्रति जरुर लेना‌ चाह रहा है। उसके द्वारा लिखित पुस्तक का नाम  "लाइफ इज बेटर विद ब्रदर " है।
बता दें कि मयुरी के पिता  मनोहर सिंह बी.एस.एफ. जम्मू में कार्यरत हैं ।तथा कुर्थियाँ ग्राम सभा
के निवासी हैं। इनकी माता श्रीमति मधुनिता सिंह एक कुशल गृहिणी हैं।  मयूरी को पुस्तक लिखने की प्रेरणा इनके गुरू  से तब मिली जब यह बच्ची कक्षा 10वीं मे पढ़ती थी। 
 इनके इस बुक को दो पब्लिकेशन ने छापने की इच्छा प्रकट की। लोटस पब्लिकेशन तथा जयश्री पब्लिकेशन ने। अंतत: लोटस पब्लिकेशन. ने बुक प्रिंट किया। जिसके लिये इन्हें इस पब्लिकेशन के तरफ से मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित  भी किया गया। रविवार को विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉक्टर श्याम जी सिंह द्वारा  बुक का विमोचन किया गया। पुस्तक अंग्रेजी व हिन्दी दोनों भाषाओं में प्रकाशित हुआ है।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार पांडे, हरेराम सिंह ,नागेंद्र सिंह, रोहित कुमार, एस पी एन तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।