Ad Code

Responsive Advertisement

विद्युत विभाग का पुलिस के संयुक्त टीम के साथ चला वृहद अभियान।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

विद्युत विभाग का पुलिस के संयुक्त टीम के साथ चला वृहद अभियान।

मनियर (बलिया) क्षेत्र के अंतर्गत  हथौज गांव में विद्युत विभाग का पुलिस के संयुक्त टीम के साथ चला वृहद अभियान l अधिशासी अभियंता बलिया तृतीय आरके सिंह उपखंड अधिकारी बांसुरी आर के यादव उप निरीक्षक विजिलेंस पंकज यादव अवर अभियंता कैलाश राव अवर अभियंता संजय यादव और अभियंता अलाउद्दीन अंसारी एवं खेजुरी थाने की पुलिस के साथ विद्युत चोरी एवं  बकायदारी के विरुद्ध वृहत अभियान चलाया गया उक्त अभियान में 180 लोगों की लाइनें काटी गई 35 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 55 लोगों का मीटर लगाया गया l विद्युत विभाग का यह अभियान लगातार संचालित किया जाएगा l