स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
चोरों ने किया बाइक पर हाथ साफ।
नगरा (बलिया)। नगरा थाने का प्रभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन बुधवार को चोरों ने बाइक चोरी कर नवागत थानाध्यक्ष को सलामी दे दी है। पीड़ित ने बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
नवागत थानाध्यक्ष बृजेश सिंह अभी दो दिन पूर्व ही नगरा थाने का प्रभार ग्रहण किए हैं। बेल्थरा रोड मार्ग के शराब भट्ठी के पास स्थित यूनियन बैंक है. इसी बीच हौसला बुलन्द चोरों ने कस्बे के यूनियन बैंक के बाहर खड़ी बाइक पर दिनदहाड़े हाथ साफ कर उन्हें चुनौती दे दी। भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिऊरा गोपालपुर निवासी दीपक चौहान पुत्र राम वचन चौहान किसी कार्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नगरा में आया था। बैंक के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर अंदर चला गया और कुछ देर बाद बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। उसने अपनी बाइक को इधर उधर ढूंढा लेकिन जब बाइक नहीं मिली तो पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर दे दी है।







Social Plugin