स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
108 एंबुलेंस किसी भी प्रकार के इमरजेंसी में मरीज को सुविधा देने के लिए सदैव तत्पर।
नगरा (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा धीरे-धीरे चलता फिरता अस्पताल बनती जा रही है। जहां 108 एंबुलेंस किसी भी प्रकार के इमरजेंसी में मरीज को सुविधा देने के लिए सदैव तत्पर है। ताजा मामला पीएचसी नगराअस्पताल का है। जहां एक प्रसव पीड़िता को घर से अस्पताल लाते समय तेज प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस कर्मियों ने बीच रास्ते में गाड़ी रोक कर आशा व परिजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। उसके पश्चात उपचार के लिए जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया।
पीएचसी नगराअस्पताल के एम्बुलेंस को ब्लॉक नगरा के रूपवार ग्राम सभा से कॉलर सावित्री देवी के द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना प्राप्त हुई कि प्रसूता बिनू देवी को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलने के तुरंत पश्चात गाड़ी 15 मिनट के अंदर प्रसूता के घर पहुंची। वह उन्हें लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई। किंतु रास्ते में ही बिनू देवी को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस कर्मी ई एम टी विधि चंद चौहान व चालक अवधेश कुमार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को सुरक्षित सड़क के किनारे लगाकर परिजनों आशा सावित्री देवी की सहायता से एंबुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया, जिसमें जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित है। जिसमें प्रसूता ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जन्म के पश्चात दोनो बाद सुरक्षित जच्चा व बच्चा को प्रथमिक स्वास्थय केन्द्र नगरा अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां पर आन ड्यूटी स्टाप नर्स अनुभा सिंह ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।







Social Plugin