Ad Code

Responsive Advertisement

विश्वशांति हेतु लखनेश्वरडीह में हुआ हवन यज्ञ : श्रद्धालुओं ने आहुति देकर महादेव से की कामना।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

विश्वशांति हेतु लखनेश्वरडीह में हुआ हवन यज्ञ : श्रद्धालुओं ने आहुति देकर महादेव से की कामना।
---------------------------------------------------------------

रसड़ा(बलिया) सावन माह के तृतीय सोमवारी पर रसड़ा क्षेत्र के ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल लखनेश्वरडीह किला स्थित बाबा लखनेश्वर महादेव मंदिर पर विश्वशांति हेतु विशेष रूप से हवन यज्ञ कर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर बाबा लखनेश्वर महादेव से कामना की। इस हवन यज्ञ को विद्वान पंडित अनिल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करायी। इस मौके पर यज्ञ के संयोजक पूर्व सैनिक विजय बहादुर चौधरी, हरिंद्र साधु, विनोद तिवारी, संजय शर्मा, योगी स्वामी, रामजी मिश्रा, डा. लालबचन यादव, सत्यवीर, विश्राम शर्मा, लोहा सिंह, राजनारायण, विनोद यादव, माधो यादव, ढोंढा, विजय आदि लोग मौजूद रहे।