स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

विधायक उमाशंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तिरंगा यात्रा।
-----------------------------------------------------------------------------------
रसडा़ (बलिया) स्थानीय नगर समीपी ग्राम रोहना चटटी से तिराहीपुर चटटी तक जाने वाला तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए  विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि आप लोग कल के भविष्य है, मुझे आशा और विश्वास है कि आप अपने निष्ठा व श्रम के बदौलत भविष्य अच्छे-अच्छे पदो पर कार्य करेंगे और अपने जनपद का ही नहीं बल्कि देश का नाम रौशन  करेंगे। इसी क्रम में विधायक उमाशंकर ने जंग ए-आज़ादी में शहीद मंगल पांडेय का जिक्र करते हुए बताया कि आजादी की चिंगारी सबसे पहले बलिया की बाग़ी की धरती से ही जली थी, जो 1947 में जाकर आजादी के रूप में परिमित हुई। इस अवसर पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रिशु सिंह ने कहा कि आज पुरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में सराबोर है और आजादी का अमृत महोत्सव हमारे दिलो में बस गया है । देश के तिरंगे का सम्मान व सुरक्षा करना हम सभी देशवासियों का दायित्व है।इस मौंके पर गिरधर सिंह, संतोष सिंह, विशाल सिंह, संजु राजभर, चंचल, अजित सिंह, ईश्वरचन्द्र भारती, अमन, पुनिता पाडे़य, व अन्य लोग भी मौजूद रहे ।