Ad Code

Responsive Advertisement

तिरंगा के आन-शान की हिफाज़त का बच्चों ने लिया संकल्प।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

तिरंगा के आन-शान की हिफाज़त का बच्चों ने लिया संकल्प।
------------------------------------------------
मदरसों में ज़बरदस्त रही जश्न आज़ादी की धूम।
------------------------------------------------
रसड़ा (बलिया) पूरे देश में अमृत महोत्सव की मची धूम में जनपद सहित रसड़ा के उर्दू मदरसों और मकतबों में भी जश्न आज़ादी का नज़ारा अद्भूत और देखने लायक रहा । हर जगह के स्कूलों को तिरंगा और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजा कर ध्वजारोहण पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जश्र आज़ादी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । इस दौरान छात्रों और छात्राओं ने देश व तिरंगा के आन-शान की हिफाज़त का संकल्प को दोहराया, जिसमें रसड़ा नगर स्थित प्रसिद्ध मदरसा आलिया अरबिया रहमानिया,मदरसा फ़ैज़ेआम,एकरा इस्लामिया स्कूल, मदरसा फैजुल ओलूम रज़्जाकिया का नाम शामिल है । मदरसा फैजुल ओलूम रज़्जाकिया में झंडारोहण प्रबंधक मौलाना सरवर कासमी द्वारा झंडारोहण किया गया। इस मौके पर हाफ़िज़ एनामुल हक, मौलाना शफीकुर्रहमान, हांजी अशरफ अली, मास्टर बेलाल अंसारी व मदरसा स्टाफ व अन्य लोग भी मौजूद रहे । स्थानीय नगर समीपी ग्राम अमहर के मदरसा खिदमतुल इस्लाम के जश्न-आज़ादी के कार्यक्रम सपा नेता बदरुद्दूजा उर्फ बबलू अंसारी शामिल रह कर बच्चों का हौसला अफज़ाई किया । आज़ादी के अमृत महोत्सव के क्रम में रसड़ा समीपी प्राथमिक विद्यालय दलई तिवारीपूर में प्रधानाध्यापक बलवंत सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षिकाओं आदि ने बच्चों संग ध्वजारोहण किया तथा रंगारंग कार्यक्रमों के बीच घर घर तिरंगा का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया।