Ad Code

Responsive Advertisement

बदमाशों ने स्टेट बैंक में घुस कर खाताधारक के झोले से उड़ाया एक लाख रुपए : मचा अफ़रा-तफ़री।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

बदमाशों ने स्टेट बैंक में घुस कर खाताधारक के झोले से उड़ाया एक लाख रुपए : मचा अफ़रा-तफ़री।
----------------------------------------------------------------
मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी बैंक का कैमरा खराब : बदमाश पुलिस पकड़ से बाहर।
-----------------------------------------------------------------
              
रसड़ा (‌‌‌‌‌‌बलिया ) स्थानीय नगर के सदर बाज़ार मुख्य सड़क स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा रसड़ा में हौसालबंद बदमाश उच्चकों द्वारा एक खाताधारक का झोला काट कर उसमें रखा एक लाख रुपए को लेकर चम्पत हों जाने के सनसनीखेज़ मामला प्रकाश में आते ही बैंक में अफ़रा-तफ़री मच गया और लोग भौंचक्का हो गए । घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस चौकी उत्तरी के नव नियुक्त प्रभारी सिटी इंचार्ज अजय यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन और जांच-पड़ताल के बीच बैंक में लगे सीसी कैमरों के फुटेज को खंगालने में जुट गए परंतु बैंक में लगे अधिकांश कैमरे ख़राब पड़ रहने से पुलिस को ना तो घटना क्रम की सही जानकारी मिल पाईं और ना ही अपराधी बदमाशों की पहचान हो पाईं । प्राप्त जानकारी के अनुसार रसड़ा समीपी ग्राम सिसवार खुर्द निवासी शिव बचन बुधवार को स्टेट बैंक रसड़ा में आकर अपने खाते से घर के निर्माण कार्य हेतु एक लाख रुपए निकाल कर झोले में रख कर अपना पासबुक प्रिंट कराने के प्रयास में व्यस्त हो गया कि बैंक में मौजूद उचक्का बदमाश उसके झोले को ब्लेड से काट कर उसमें रखा एक लाख रुपए को निकाल कर फरार हो गए । कुछ ही देर बाद बैंक में ही जब खाताधारक पीड़ित शिवबचन का  ध्यान झोले पर गया तो रुपए गायब देख उसके होश उड़ गए और उसके शोर-शराबे से बैंक में अफ़रा-तफ़री का माहोल हो गया । इसी बीच सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स घटना से पीड़ित शिवबचन सहित अन्य लोगों से पूछताछ और जांच-पड़ताल में लग गई । लगभग पौने ग्यारह बजे इस वारदात के संबंध में बताया जा रहा है कि मौके-ए- वारदात पर अपराधियों के पहचान बाबत कुछ ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं अभी तक लगा है जिससे इन फरार लूटेरे बदमाशों का फ़ौरी तौर पर पुलिस के हाथ चढ़ना काफी मुश्किल लग रहा है, इलाके की पुलिस चौकी उत्तरी पर नव नियुक्त प्रभारी व पुलिस के अफसरान इस वारदात के बदमाशों की नाकेबंदी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत दिख रही है । समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस का हाथ खाली कहा जा रहा है । उल्लेखनीय है कि शासन के मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के आदेशानुसार जनपद के समस्त बैंकों पर नित्य दो पुलिस के जवानों की तैनाती बैंक वर्किंग टाइम तक रहती हैं ।