स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
ग्राम पंचायत क्षेत्र की अन्य समस्याओं के सुधार के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक से मिला।
सुखपुरा(बलिया)। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुधारने तथा ग्राम पंचायत सुखपुरा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के साथ साथ क्षेत्र की अन्य समस्याओं के सुधार के लिए भारतीय जनता पार्टी के बेरुआरबारी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्रीमति केतकी सिंह से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मिल कर विकास खण्ड बेरुआरबारी के बैसहां स्थित विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने तथा ग्राम पंचायत सुखपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की तैनाती आदि विकास कार्यों के लिए पत्र दिया गया।जिसको श्रीमति सिंह द्वारा प्रमुखता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से मिलकर श्रीमती सिंह द्वारा सुखपुरा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने तथा विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आग्रह किया गया।श्रीमती सिंह ने नगर विकास मंत्री श्री शर्मा को बताया कि विकास खण्ड बेरुआरबारी के ग्राम पंचायत सुखपुरा नगर पंचायत के सभी मानकों को पूरा करता है। श्रीमती सिंह ने दूरभाष पर बताया कि जल्द ही सीएससी सुखपुरा को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी से मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृष्ट कराने का कार्य किया जाएगा ।श्रीमती सिंह के इस कार्य से क्षेत्र के लोगों ने उनकी काफी सराहना हो रही है।







Social Plugin