Ad Code

Responsive Advertisement

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)

एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

सुखपुरा: (बलिया) एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार) सुखपुरा थाना क्षेत्र के मिड्डा स्थित पुलिया के समीप चेकिंग के दौरान बेरुआरबारी पुलिस चौकी प्रभारी राम सिंह यादव अपने हमराहीयों के साथ गस्त पर बेरूआरबारी सुखपुरा मार्ग पर निकले थे कि  मुखबिर से  सूचना मिली की एक ब्यक्ति झोले गांजा लेकर बेरुआरबारी से सुखपुरा की तरफ आ रहा है । पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर मिड्ढा पुलिया पर बैठकर इन्तजार करने लगी। कुछ देर बाद   एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में झोला लेकर आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर पीछे मुड़ कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पता लगा कि उक्त व्यक्ति के पास अवैध गांजा लगभग 1 किलो 200 ग्राम मौजूद है। पूछताछ करने पर उक्त ब्यक्ति ने अपना नाम विश्वकर्मा नट पुत्र वीरेंद्र नट निवासी आमघाट थाना बांसडीहरोड तथा हालमुकाम कस्बा सुखपुरा बताया। जिसे 8/20एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर   न्यायालय  चालान कर दिया।