Ad Code

Responsive Advertisement

नहर में पानी नहीं चहुंओर सुखा की स्थिति।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

नहर में पानी नहीं चहुंओर सुखा की स्थिति।
 
नगरा (बलिया)। चहुंओर सुखा की मार से दिक्कत झेल रहे क्षेत्र के किसान नहर में भी जलाआपूर्ति नहीं मिलने से नहर क्षेत्र के किसान धान की फसल की उपज के लिए काफी परेशान हैं। जलापूर्ति के अभाव मे छितौना हेड से जो नहर मालीपुर होते हुए खंदवा, इमलिया, दोहरी घाट वाली नहर से सम्पर्क है इससे हजारों किसानों के खेत की सिंचाई नहीं हो पारही है। इसी तरह अहिरौली माइनर से भी सैकड़ों एकड़ खेती के फसल सिंचाई नहीं होने से सुख रहे हैं। इस क्षेत्र में कई वर्षों से जलापूर्ति नहीं होने से परेशान किसान इन नहरों में पानी छोड़ने को लेकर बार बार उच्चाधिकारियों से मांग कर रहे हैं। लेकिन उनके कान पर जूं के नहीं रेंगते वे मस्त हैं और किसान त्रस्त हैं। केवल आश्वासन की घूंट पिया पड़ रहा है जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वैसे तो मानसून के नहीं आने से भारी सुखा की आहट से किसान चिंतित हैं। जिसके कारण लोग सुखा ग्रस्त घोषित करने की भी मांग भी सुगबुगाहट होने लगी है। कुछ क्षेत्रों में नहर का जाल है मगर सिंचाई विभाग की उदासीनता से किसानो के जी के जंजाल बना हुआ है।