स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
एम्बुलेंस में सुरक्षित किलकारी करता जन्मा बच्चा।
नगरा(बलिया)। प्रसव से कराह रही महिला के लिए राहत का एम्बुलेंस सहारा बन गया। सूचना पर पहुंची गाड़ी में अस्पताल ले जाते समय पीड़ा तेज होने पर गर्भवती एम्बुलैंस में ही बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सकों द्वारा जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
जीवन के लिए सहायता का एम्बुलेंस कर्मचारियों का कार्य सराहनीय रहा है। कोराना संक्रमितों को अस्पताल पहुंचने के साथ ही गर्भवती की जिन्दगी बचाने के लिए यह अहम योगदान दे रहे हैं। क्षेत्र के खारी गांव निवासी धर्मेन्द्र राजभर की गर्भवती पत्नी हीरामुनी देवी बच्चा को रविवार सुबह 5:41बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो 108 एम्बुलेंस पर कॉल की गई। लखनऊ के निर्देश पर तुरंत पीएचसी नगरा यूपी 32 बी जी 9555 को जिम्मेदारी दी गई। तुरंत ईएमटी व पायलेट एम्बुलेंस को लेकर गर्भवती के घर पहुंच गए। महिला को लेकर अस्पताल की ओर बढ़े तो अस्पताल से 1 किलोमीटर पहले ही प्रसव पीड़ा का दर्द तेज हो गया। इस पर ईएमटी विधि चन्द चौहान पायलट अवधेश कुमार की सूझ बूझ महिला के परिजनों और आशा साथ एम्बुलेंस रोककर एम्बुलेंस में ही प्रसव कराया गया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद सुरक्षित जच्चा व बच्चा को प्रथमिक स्थानीय स्वास्थय केन्द्र लाकर भर्ती कराया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात स्टाप नर्स अनुभा सिंह ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।







Social Plugin