स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
पुलिस द्वारा 40 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
दुबहर (बलिया) - स्थानीय पुलिस द्वारा हुण्डई कार से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 345.6 लीटर व एक अदद तमंचा .315 बोर व तीन अदद जिन्दा कारतूस बरामद व एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नैय्यर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शराब व तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दुबहर पुलिस को सफलता मिली। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा मय हमराही फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर बलिया से बिहार जाते समय जनेश्वर मिश्र सेतु के पास शनिवार की रात्रि लगभग 23.30 बजे हुंडई कार से एक एक संदिग्ध व्यक्ति बिहार जाते हुए दिखा। पुलिस द्वारा उसे रोककर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम विशाल कुमार सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी कुदरबांधा थाना गरखा जिला छपरा बिहार बताया। उसने चार पहिया वाहन DL8CT 9883 से तस्करी हेतु 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 345.6 लीटर अवैध अंग्रेजी ले जाते समय गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूश .38 बोर बरामद हुआ उक्त के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया। इस मौके पर विमलेश पटेल, राहुल, सुरेंद्र, मनीष सिंह, अनिलेश, आशीष पांडे, श्यामसुंदर यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।







Social Plugin