Ad Code

Responsive Advertisement

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा निकाला गया।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा निकाला गया।

दुबहर (बलिया)- आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा यात्रा के तहत रविवार के दिन ग्राम पंचायत दोपही (अगरौली) में ग्राम प्रधान मारिया गुप्ता तथा प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत भवन पर संयुक्त रूप से झंडारोहण कर ऐतिहासिक रैली निकाल कर पूरे ग्राम सभा में प्रभात फेरी लगाई गई। भारत माता की जय राष्ट्र एकता जिंदाबाद के नारों के साथ गांव के बुजुर्गों बच्चों युवकों और औरतों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर श्री प्रकाश दुबे, शत्रुघ्न दुबे, वानर दुबे, सूर्यदेव यादव, लखनलाल, भगवान चौधरी, अशोक चौधरी, विक्रमा प्रसाद, हरेराम, सिंटू ,मुबारक,राजा, कोबी, निखिल, संजय मिश्रा, भरत शर्मा ,अप्पू, मन्नू, सत्यदेव आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।