Ad Code

Responsive Advertisement

प्रधान के उपचुनाव में सकलदीप विजयी।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

प्रधान के उपचुनाव में सकलदीप विजयी।

नगरा (बलिया)। ग्राम पंचायत त्रिलोक मंदा में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की शुक्रवार को ब्लॉक के दवाकरा हाल में हुई मतगणना में सकलदीप चौहान अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कृतिका यादव को 81 मतो से हराकर जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी आनंद कुमार चौरसिया जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि कुल 773 मतो में सकलदीप चौहान को 403, कृतिका यादव को 322 मत प्राप्त हुए, जबकि 48 मत अवैध घोषित किए गए। मतगणना के वक़्त एसडीएम बेल्थरा रोड राजेश गुप्ता, तहसीलदार बेल्थरारोड, खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा भी मौजूद रहे, वहीं ब्लॉक परिसर में भारी पुलिस बल तैनात था। यह सीट ग्राम प्रधान राजकुमार यादव के निधन से रिक्त हुई थी तथा उपचुनाव में राजकुमार की पुत्री कृतिका यादव व सकलदीप चौहान आमने सामने थे।