स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)
आर एस एस गुरुकुल अकैडमी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र /छात्राओं तथा अध्यापक को किया गया सम्मानित।
सिकन्दरपुर (बलिया) नवानगर क्षेत्र के कटघरा जमालपुर में स्थित आर एस एस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकैडमी में पिछले महीने शनिवार को आयोजित(राखी डिक्शनरी और सेल्फ इंट्रोडक्शन) प्रतियोगिता में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों तथा उस कक्षा के कक्षा अध्यापक को बुधवार के दिन माननीय प्रबंधक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा किया सम्मान।बता दें कि शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी कक्षाओं को चार ग्रुप में बांटा गया था जिसमें जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा यू के जी को ग्रुप ए कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक ग्रुप बी कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं तक ग्रुप सी एवं कक्षा 9वी से कक्षा बारहवीं तक ग्रुप डी ।
जिसमें ग्रुप ए से कक्षा यू के जी के छात्र अनुभव पाठक जिसके कक्षा अध्यापक प्रीति गुप्ता एवं रुचि सिंह एवं ग्रुप बी से कक्षा तीसरी बी की छात्रा प्रगति पांडे जिसके कक्षा अध्यापक आतिफ हुसैन एवं ग्रुप सी से कक्षा आठवीं का छात्र उत्कर्ष कुमार गुप्ता जिसके कक्षा अध्यापक नितेश गुप्ता एवं ग्रुप डी से कक्षा 9वी अ कि छात्रा कुमारी अंजू जिसके कक्षा अध्यापक डी. के . कुमार को माननीय प्रबंधक श्री जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह जी के द्वारा प्रमाण पत्र से किया गया सामान। इस अवसर पर माननीय प्रबंधक जी द्वारा बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि हर माह के अंत में जिस प्रकार विभिन्न प्रकार के कार्यों का आयोजन होता है वैसे जुलाई माह के अंत में राखी मेकिंग, डिक्शनरी मेकिंग एवं सेल्फ इंट्रोडक्शन जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ इन सभी प्रतियोगिताओं से हम बच्चों के अंदर के कला को निकालते हैं जिससे बच्चों के अंदर छिपी हुई कला बाहर आती है । उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार दुबे जी के द्वारा बच्चों को आशीर्वचन एवं निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक प्रभारी अजीत कुमार यादव के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।








Social Plugin