Ad Code

Responsive Advertisement

अटुट सम्बन्ध के रक्षाबन्धन पर्व पर बहनों ने भाई के कलाई में राखी बांधी।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

अटुट सम्बन्ध के रक्षाबन्धन पर्व पर बहनों ने भाई के कलाई में राखी बांधी।

 नगरा (बलिया)। अटूट बन्धन के मिलन का त्योहार भाई बहन के प्यार की निशानी रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाई-बहन के असीम स्नेह, प्रेम एवं अटूट रिश्ते के पावन पर्व रक्षाबंधन पर बहनों ने भाई के कलाई पर रक्षासूत्र राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की वहीं भाईयों से रक्षा की कवच वचन को लेकर काफी प्रसन्नता भरे माहौल में मिष्ठान पान कराये। इस भारतीय महापर्व को लेकर क्षेत्र में लोगों में खूशियां छायी रही। सुबह से बाजार सहित ग्रामीण अंचलों के चट्टी चौराहों पर सजी राखी और मिठाई की दुकानों पर रौनक रहीं। जहां खरीदने वालों की दिनभर भीड़ लगी रही जिससे बाजार में भारी चहल पहल रहा। बहन के ससुराल और मैके और घर होने पर भाई बहन को मिलने के लिए सड़कों व बाजार मे आवागमन से भींड को दिनभर भागम भाग की स्थिति बनी रही। नगर पंचायत सहित ताडीबडागांव, मलप, मालीपुर विशुनपुरा, पाण्डेयपुर, गोठाई, डिहवा, नरहीं सिसवार आदि क्षेत्रों में खुशनुमा माहौल रहा।