Ad Code

Responsive Advertisement

बड़े अदबो एहतराम से नगर के मोहल्ला मिल्की से निकला दस मोहर्रम का जुलुश।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- दिलशाद अहमद)

बड़े अदबो एहतराम से नगर के मोहल्ला मिल्की से निकला दस मोहर्रम का जुलुश।

सिकन्दरपुर (बलिया)। नगर के मोहल्ला मिल्की से मातमी पर्व मोहर्रम के दसवीं तारीख को नगर के मोहल्ला मिल्की से ताजिया निकाला गया। सर्वप्रथम मोहल्ले के नौजवानों द्वारा इमामबाड़े पर मजलिस की गई। तत्पश्चात शाम को 4:00 बजे से ताजियों की रवानगी की गई। जो मोहल्ले से निकलकर आनंदी चौक से होते हुए चौक बाजार, मोहल्ला गंधी मोहल्ला भीकपूरा मोहल्ला बड्ढा होते हुए दरगाह के मैदान में जाकर ठंडी की गई।
तत्पश्चात वहां से देर रात को वापसी की गई।
जिसने पुनः अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस अपनें चौक पर पहुंच कर समापन की गई।
इस दौरान मोहल्ले के अखाड़े दारों के मौजूदगी में जगह जगह ताजियों को रोककर करतब करवाया जिसमें नौजवानों नें अपनें अद्भुत कला का प्रदर्शन किया।
वही शोहदा ए कर्बला के याद में नोहा एवं मर्शिया पढ़ा गया, जिसमें सभी की आंखें भर आईं।