स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- दिलशाद अहमद)
मातमी पर्व मोहर्रम की 9 तारीख को आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर के सभी मोहल्लों में उठाई गई ताजिया।
सिकन्दरपुर (बलिया)। नगर के चार प्रमुख मोहल्ले मोहल्ला मिल्की,मोहल्ला गंधी,मोहल्ला बड्ढा तथा मोहल्ला डोमनपुरा समेत सभी मोहल्लों में मातमी पर्व मोहर्रम की 9तारीख को मोहल्ले के नौजवानों एवं हर उम्र वर्ग के लोगों नें हिस्सा लिया। आपको बता दें कि सभी मोहल्ले के लोगों द्वारा शोमवार की अर्ध रात्रि को दो ताजिए उठाए गए। जिसमें सर्व प्रथम मोहल्ला मिल्की के छोटे चौक से छोटी ताजिया रात्रि को एक बजे उठाई गई। तथा दो बजे चौक पर स्थापित कर दिया गया। ततपश्चात नुरानी मस्जिद के समीप स्थित बड़े चौक पर बड़ी ताजिया को रात्रि को दो बजे उठाया गया । इसी के साथ हर मोहल्ले के लोगों नें ताजिया उठाया। इस दौरान शोहदाए कर्बला के याद में नौहा ,व मर्शिया पढ़ा। वहीं युवाओं नें लुकार भांज कर अपने अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। वहीं मंगलवार की भोर में लाठी डंडे के साथ हर मोहल्ले के युवाओं नें आपनें सदर गणं के नेतृत्व में गोल निकाला। जिसमें वालेंटियर्स नें अहम भूमिका निभाई। मंगलवार की सुबह सभी मोहल्लों के गोल अपने अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए । बड्ढा दरगाह के मैदान में पहुंचा, तत्पश्चात वहां से अपने अपने मोहल्लों में वापिस पहुंच कर समाप्त हुआ।







Social Plugin