Ad Code

Responsive Advertisement

लोकतंत्र की रक्षा के लिए पत्रकारों को अपनी कलम में और धार देने की आवश्यकता है - अमिताभ ठाकुर

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

लोकतंत्र की रक्षा के लिए पत्रकारों को अपनी कलम में और धार देने की आवश्यकता है - अमिताभ ठाकुर

दुबहर (बलिया) - अखार ढाला स्थित मीडिया सेंटर पर गुरुवार की दोपहर बलिया में पूर्व कप्तान रहे अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने पत्रकारों से मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए पत्रकारों को अपनी कलम में और धार देने की आवश्यकता है।उन्होंने पिछले महीनों पत्रकारों के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ अन्याय हुआ था ,लोकतंत्र में पत्रकारों की कलम को दबाना कहीं से उचित नहीं है। क्योंकि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं । इनकी लेखनी से ही हमें देश-विदेश में हो रही गतिविधियों को सुनने देखने और समझने का मौका मिलता है । इस मौके पर मुख्य रूप से कृष्णकांत पाठक, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, रमेश चंद गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, अन्नपूर्णा नंद तिवारी, गोविंद पाठक आदि रहे ।