स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)
सांप काटने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत।
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र मैं एक मासूम बच्ची को सांप के डसने ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरूषि 10 वर्ष पुत्री आनन्द कुमार ग्राम करीमपुर कि निवासी है। वह अपने ननिहाल बिल्थरा रोड बस स्टाप वार्ड नंबर 6 में रहकर नानी के घर पढ़ाई करती थी। बुधवार की करीब 4:00 बजे घर में खेलते समय सांप ने दौड़ा कर उसे काट लिया। जिसकी जानकारी लड़की ने अपनी नानी मीना देवी स्व०मगूरू के घर पर रहकर पढ़ाई लिखाई करते थी। जैसे ही सांप काटने की सूचना नानी को मिली तो नानी ने अगल-बगल के लोगों के साथ उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसे सरकारी अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दिया गया।जिसके बाद परिजनों ने सीएचसी में उपचार के लिए लेकर पहुंचे तो डॉक्टर राकेश कुमार सिंह मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मृत्यु की सूचना मिलते ही ननिहाल समेत बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल हो गया है।







Social Plugin