स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- वकील अहमद अंसारी)
आगामी पर्वों एवं जुलूसों को लेकर जिला प्रशासन हाई एलर्ट : हर हाल में शांति सौहार्द कायम रखना लक्ष्य।
------------------------------
एसपी नय्यर ने भारी पुलिस फोर्स संग रसड़ा पैदल मार्च कर लोगों को कड़े सुरक्षा का कराया एहसास।
------------------------------------------------------------
रसड़ा (बलिया ) आगामी महत्वपूर्ण पर्व मोहर्रम व रक्षाबंधन तथा महावीरी जुलूस को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पूरे जनपद में डीएम और एसपी अपने अपने अधिनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों संग हाई एलर्ट में चल रहे हैं । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा गुरुवार की देर शाम रसड़ा नगर के विभिन्न मांगों व मुहल्लों के गलियों में भारी पुलिस फोर्स के साथ रसड़ा थाना कोतवाली रोड व मुन्सफी तिराहा से लेकर ब्रह्मस्थान, सदर बाजार मार्ग व मेरु राय का पूरा थाना रोड होते हुए आजाद चौराहे तक पैदल मार्च कर लोगों को कड़े सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। तत्पश्चात एसपी श्री नय्यर ने नगर के विभिन्न ताजिया चौक व इमामबाड़ा स्थलों सहित रसड़ा के कर्बला का स्थलीय निरीक्षण भी किया । इस दौरान एसपी श्री नय्यर ने लोगों से संवाद कर सभी संप्रदाय को अपने पर्वों का आपसी प्रेम भाईचारा के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने और एक दूसरे को सम्मान करते रहने पर विशेष ध्यान देने का आवाहन किया । इसी दौरान नगर में मोहल्ला मेरु राय के पूरा स्थित एक विवादित मकान में रह रहे एक पक्ष के परिवार को रसड़ा पुलिस द्वारा जबरन बलपूर्वक निकाल कर दूसरे पक्ष को कब्ज़ा कराने पर मा० हाईकोर्ट के आदेश पर चल रही विभागीय कार्यवाही के बाबत पूछे गए सवालों के जवाब में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री नय्यर ने बताया कि इस प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक क्राइम राकेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर हो चुके हैं तथा मामले में संदिग्ध भूमिका के चलते पुलिस चौकी उत्तरी के प्रभारी उप निरीक्षक रवींद्र पटेल भू निलंबित हो चुके हैं । इस पैदल मार्च में एसपी के साथ मुख्य रूप से रसड़ा सीओ शिव नारायण वैस के साथ सीओ ट्रेनी/ थाना कोतवाली प्रभारी मु० उस्मान ,अपराध निरीक्षक योगेश यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक सीपी कश्यप व उप निरीक्षक सुशील कुमार के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।







Social Plugin