Ad Code

Responsive Advertisement

पी०डी० इण्टर कालेज सिकन्दरपुर पर आदर्श संस्कृत शिक्षक समिति लखनऊ के जिला बलिया इकाई की बैठक सम्पन्न।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)

पी०डी० इण्टर कालेज सिकन्दरपुर पर आदर्श संस्कृत शिक्षक समिति लखनऊ के जिला बलिया इकाई की बैठक सम्पन्न। 

सिकन्दरपुर (बलिया)।स्थानीय पी०डी० इण्टर कालेज सिकन्दरपुर पर आदर्श संस्कृत शिक्षक समिति लखनऊ के जिला बलिया इकाई के। अध्यक्ष बृज द्विवेदी की मौजूदगी में शुक्रवार को संगठन की बैठक आहूत की गई। जिसमें संस्कृत विद्यालयों के समस्यायों पर विस्तृत रूप से चर्चा करते की गई। बैठक में आगामी 5 अगस्त  को लखनऊ में संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए सभी शिक्षकों से अपील की गई। तथा यह अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में चलकर शिक्षकों की समस्याओं को शासन स्तर पर रखा जाए एवं विभिन्न विद्यालयों को अनुदान सूची पर लिया जाए। उक्त बैठक में डॉ० उमेश चन्द, अशोक कुमार मिश्र, श्री रामजी राय, बलराम गुप्ता,बसंत दीक्षित,उपेंद्र देव सिंह, शिवानंद यादव, मदन गुप्ता, मोहन वर्मा,दयानंद,राहुल गुप्ता समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।