स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार दिलशाद अहमद)
साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल बलिया रेफर ।
बेल्थरा मार्ग पर करमौता आईटीआई स्कूल के समीप साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल बलिया रेफर
सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के सिकियां गांव निवासी सजय कुमार यादव 31वर्ष पुत्र राम रजन यादव। शनिवार की दोपहर को गांव से सिकंदरपुर आया हुआ था।
फिर वहां से बेल्थरा के लिए जा रहा था, वह जैसे ही सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के करमौता आईटीआई स्कूल के समीप पहुंचा। कि अचानक साइकिल सवार के आ जाने से उसके बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बाद जुटे स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य में सिकंदरपुर भेजवाया । जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीरावस्था को देखते हुए चिकित्सक ने जिगित्सा हेल्थकेयर ALS एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया







Social Plugin