स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)
न्यायालय के आदेश परअवैध मादक पदार्थों को थाना परिसर में किया गया निस्तारण।
बलिया - खेजुरी थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा, सहायक अभियोजन अधिकारी बलिया राघवेन्द्र कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक खेजुरी बिन्द कुमार व क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों की उपस्थिति में मा. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुल 225 मुकदमों में आबकारी माल देशी व अग्रेजी शराब का निस्तारण हेतु अपर सिविल जज जू.डी.तृतीय/जे.एम.बलिया के आदेश के क्रम मे दिये गये शर्तो/नियमों का पालन करते हुए आबकारी सम्बन्धित माल देशी/अंग्रेजी शराब (कुल 225 मुकदमों में 10,746 लीटर शराब) को थाना परिसर मे जेसीबी से नष्ट कराकर गड्ढे मे डालकर विनिष्टिकरण की प्रक्रिया अधिकारीगण की उपस्थित में नष्ट की गयी । समस्त कार्यवाही की विडियोग्राफी भी किया गया।







Social Plugin