Ad Code

Responsive Advertisement

शिव चर्चा के दौरान इलेक्ट्रिसिटी करंट के चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत, दो की हालत गंभीर।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)

शिव चर्चा के दौरान इलेक्ट्रिसिटी करंट के चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत, दो की हालत गंभीर।

बिल्थरारोड(बलिया)।उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा मठिया मौजा में बाबा के स्थान पर शुक्रवार को महिलाओं द्वारा किये जा रहे शिवचर्चा के दौरान माइक से जुड़े तार में आये करंट के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो महिलाए करंट चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गई। जिन्हें स्थानीय लोगो द्वारा सीएचसी सीयर में उपचार के लिये दाखिल किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी सीयर पहुँचकर मृत महिला के शव को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर गुलौरा के मठिया मौजे में महिलाओं द्वारा डीह बाबा के स्थान पर शिव चर्चा किया जा रहा था। शिव चर्चा के दौरान माइक से जुड़ा तार के कहि कटा हुआ था। तार के समीप बैठी एक महिला फुलपरी 55 वर्ष पत्नी जनार्दन पटेल का हाथ कटे तार पर पड़ गया। करंट के चपेट में आने से फुलपरी छटपटाने लगी यह देख शांति देवी 50 वर्ष पत्नी शंभू राजभर और लीलावती देवी 45 वर्ष पत्नी शम्भू राजभर लीलावती का हाथ पकड़कर खीचने लगी जिससे दोनों महिलाएं भी करंट के चपेट में आ गयी। बाद में लाइट काट दिया गया। परिजनों व अन्य लोगो द्वारा आनन फानन में सीएचसी सीयर लाया गया जहाँ डॉक्टर ने फुलपरी को मृत घोषित कर दिया जबकि लीलावती और शान्ति देवी का उपचार सीएचसी सीयर पर चल रहा है। पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवचर्चा में  कई दर्जन महिलाएं शामिल रही माइक में करंट आने से वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने सूझबूझ दिखाकर लाइट काट दी जिससे मौजूद वहां अब हम है विद्युत के चपेट में आने से बच गई।