स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- दिलशाद अहमद)
महावीरी झंडा के मद्देनजर एडिशनल एस पी ने की बैठक नगर के सम्मानित लोग रहे शामिल।
सिकन्दरपुर(बलिया) यहां प्रत्येक वर्ष निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा के जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कवायद तेज कर दिया है।लोगों को जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में प्रशासन के साथ सहयोग करने की सलाह देने के साथ ही नागरिकों संग बैठकों का क्रम शुरू हो गया है।
इसी क्रम में एडिशनल एस पी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सोमवार को राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ,महावीरी कमेटियों के पदाधिकारियों एवं पीस कमेटी के स्थायी सदस्यों के साथ सोमवार को थाना प्रांगण में बैठक की।बैठक में महावीरी जुलूस के अवसर पर फूलों की नगरी के गंगा जमुनी तहजीब को बनाये रखने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में एडिशनल एस पी ने कहा कि सरकार की मंशा साफ है।कहा कि जुलूस के दौरान अराजकता पैदा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।महावीरी कमेटियों के पदाधिकारियों को सलाह दिया कि वे अपनी कमेटी के लोगों पर पूर्ण नियंत्रण रखेंगे।यदि जुलूस के दौरान अराजकता हुई तो कमेटी के लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।कहा कि वाहनों पर बंधने वाले डी जे की ऊंचाई और साउंड निर्धारित मानक के अनुसार ही रहेगा।अधिक ऊंचाई और साउंड पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उपजिलाधिकारी प्रशान्त कुमार नायक ने जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में प्रशासन के साथ सहयोग करने की नगरवासियों से अपील किया।साथ ही बताया कि जुलूस के गुजरने के मार्गों पर ढीले हो कर नीचे लटक गए विद्युत तारों को ठीक करा दिया जाएगा।
क्षेत्राधिकारी भूषण कुमार वर्मा ने जुलूस के अवसर पर फूलों की इस नगरी के शांति व सद्भाव की परम्परा को कायम रखने की लोगों से अपील किया।अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अरुण कुमार यादव,थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह,चौकी प्रभारी मुरारी मिश्र,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान, भीष्म यादव, खुर्शीद नेता,बबलू मास्टर,गौरी शंकर वर्मा,भोलू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।







Social Plugin